फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestling wrestlers showed verve

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

Thu, 25 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wrestling wrestlers showed verve
श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवी स्व. श्रीकांत सिंह की स्मृति में क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज के प्रांगण में गुरुवार को अंतर जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने बलिया के केशरी राहुल पहलवान व वाराणसी के परविन्द से हाथ मिलवाकर किया।  
विज्ञापन



  कुश्ती प्रतियोगिता में आजमगढ़ ,जौनपुर ,बलिया ,मऊ ,गोरखपुर ,गाजीपुर  ,वाराणसी के पहलवानों ने दांव पेंच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दी।  बलिया केसरी राहुल तथा वाराणसी के परविंद के बीच हुए कुश्ती कांटे की रही जो बराबरी पर छूटी। बलिया के मन्नु व मऊ के धनंजय, गोविंद वाराणसी व चंदन गोरखपुर ,गया जौनपुर व वैशाली गोरखपुर के पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर के बाद कुश्ती बराबरी पर रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 40 जोड़ी कुश्ती हुई। जिनमें अधिकांश कुश्ती बराबरी पर ही छूटी।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता मे पहलवानों ने बढ़ चढ़कर  भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक अमरेश चंद  पांडेय ने कहा कि  कुश्ती ,कबड्डी ,खोखो हमारे देश की धरोहर हुआ करती थी लेकिन आज इन खेलों का लोप हो रहा है। आयोजक राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि देश की  इस धरोहर को संरक्षित करते हुए आयोजक मंडल के प्रयास से ऊंचाईयों के तरफ बढ़ाने में लगे हैं। वह दिन अब दूर नहीं कि कुश्ती प्रतियोगिता में आने वाले समय में  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवान दांव आजमाते हुए क्षेत्र को गौरव प्रदान  करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश केशरी तेजबहादुर सिंह, अंतराष्ट्रीय रेफरी रामबदन राय , बबलु सिंह ,मंता यादव ,गिरिवर मिश्रा को आयोजक मंडल ने पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद रंजन सिंह ,राधेश्याम मिश्रा ,अजय कुवंर  सिंह, कृपा शंकर सिंह ,अमित मिश्रा,डॉ. खालिद ,उबैदुल्ला आदि शामिल रहे।  संचालन रमाकांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed