{"_id":"6a98706ccf7704fcda029068","slug":"workers-house-flattened-by-falling-tree-family-left-homeless-mau-news-c-295-1-mau1001-151340-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पेड़ गिरने से मजदूर का मकान जमींदोज, परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पेड़ गिरने से मजदूर का मकान जमींदोज, परिवार बेघर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहां के मालव गांव में मकान पर गिरा पेड़।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना । तहसील क्षेत्र के मालव गांव में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। हरिकेश राम उर्फ मुन्ना के मकान पर एक विशालकाय महुआ का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे उनका दो कमरों का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।
पेड़ की भारी डालियों और तने की चपेट में आने से दोनों कोठरियां पूरी तरह टूट गईं। इसके साथ ही अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हरिकेश राम एक गरीब मजदूर हैं और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संयोग से उनका ई-रिक्शा भी पेड़ की चपेट में आने से सुरक्षित बच गया, जो कि उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। इस दुर्घटना के बाद अब पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार चौबे और राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर लिया है। नियमानुसार मकान की क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी प्राथमिकता के आधार पर मदद दिलाई जाएगी।