{"_id":"6809f6c0e6afbbf3d60f84c4","slug":"worked-to-lay-tiles-all-night-bike-collided-due-to-drowsiness-while-riding-one-died-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रात भर टाइल्स लगाने का किया काम, बाइक चलाते समय आई झपकी से बाइक टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रात भर टाइल्स लगाने का किया काम, बाइक चलाते समय आई झपकी से बाइक टकराई, एक की मौत
Thu, 24 Apr 2025 02:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:01 PM IST
सार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना सतगुरू आश्रम के पास बाइक चलाते समय झपकी आने से एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना सतगुरू आश्रम के पास बृहस्पतिवार की भोर में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक के सिर में हेलमेट पहने होने से बच गया, लेकिन सवार के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक गाजीपुर में टाइल्स लगाने का काम कर भोर में रानीपुर थाना स्थित अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के अस्सीभवन गांव निवासी डब्लू यादव (35) पुत्र रमेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
डब्लू टाइल्स लगाने का काम करता था, बीते बुधवार को अपने इसी काम के सिलसिले में वह गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर स्थित एक घर पर टाइल्स लगाने अपने गांव के साथी सोनू यादव (28) के साथ गया हुआ था। जहां रात भर काम करने के बाद वह अपने साथी सोनू के साथ बाइक से अस्सीभवन आने के लिए भोर तीन बजे निकला।
विज्ञापन
अभी वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित सरसेना सतगुरू आश्रम के पास पहुंचा था कि रात भर काम करने के चलते बाइक चलाते समय झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते दोनों बाइक के नीचे गिरकर करीब 30 मीटर दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए।
हादसे के समय बाइक चला रहा डब्लू सिर में हेलमेट लगाने के चलते बच गया, लेकिन सवार डब्लू यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।घटना के बाद मृतक की छोटी बहन अनीता, पत्नी रिंकी, माता फुलमति, पिता रमेश यादव और मृतक एक पुत्र अंशु (11)तथा पुत्री अंशिका (9) का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, घायल युवक का उपचार चल रहा है, वहीं मृतक का शव पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया है।