फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women should protect themselves - Renu Pandey

महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं करें -रेनू पांडेय

Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Women should protect themselves - Renu Pandey
दोहरीघाट के विक्ट्री इण्टर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरुक करतीं महिला का? - फोटो : MAU
दोहरीघाट। कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कालेज प्रांगण में सोमवार को मिशन शक्ति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनने व अपनी सुरक्षा को लेकर उन्हें टिप्स दिया गया। इस अवसर पर जिला विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रेनू पांडेय ने कहा कि स्वयं को सुरक्षित रखने के लिये अपराध के प्रति अपनी आवाज बुलंद करें तथा आप काली दुर्गा के रूप में डटकर उसका मुकाबला करे। चेताया कि आजकल फेसबुक पर उसी को फ्रेन्ड बनाये जिसको आप जानती पहचानती हो। वहीं महिला कास्टेबल साइबर सेल की सरोज यादव ने कहा अपनी चुप्पी तोड़ो और साहसी बनो अगर कोई पुरूष तुम्हें छेड़ने का प्रयास करता है तो डरो मत लड़ो और उसका ऐसा हश्र करो कि व फिर किसी को न छेड़े। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता पांडेय ने कहा कि आजकल हिंसा बलात्कार की घटनाओं की संख्या ज्यादा बढी है जिसकी तह में हम जाये तो यही दिखेगा कि कहीं कहीं इसके जिम्मेदार हम भी है ।हमे अपने नकारत्मक सोच को निकालना होगा तथा सकारत्मक सोच को अपने अन्दर डालना होगा तभी हम नारी शक्ति को जान सकेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य शाश्वतता नंद पांडेय, कृतिका राय, राखी राय, जिला समन्वक ज्ञानशंकर द्विवेदी, जयप्रकाश मल्ल, ऊषा राय, अवधेश यादव, चन्द्रभान मौर्य समेत आदि शिक्षक छात्र -छात्राए मौजूद रही।
विज्ञापन

काउंसिलिंग कर छात्राओं को किया जागरुक
मऊ। नारी शक्ति मिशन के तहत सोमवार को तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कॉलेज में छात्राओं को जागरुक किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग और इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने छात्राओं की समस्याओं को सुनकर काउंसिलिंग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती विनीता पांडेय सदस्य/ मजिस्ट्रेट बाल कल्याण एवं मीरा यादव काउंसलर वन स्टॉप सेंटर डॉक्टर रुचिका मिश्रा अध्यक्ष इनरव्हील क्लब डॉ नम्रता श्रीवास्तव मीना अग्रवाल नूपुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा, जिसका उत्तर काउंसलिंग टीम ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed