{"_id":"597cd1ea4f1c1b6f108b4666","slug":"women-remove-kalashatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
mau news
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
श्रावणी पूजा जुलूस में शामिल महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ । नगर में शनिवार को श्रावणी पूजा परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने शनिवार को कलश प्यारेपुरा मुहल्ला स्थित काली मंदिर से कलश यात्रा जुलूस निकाला गया। इसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी शामिल रहें। सभी ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मऊ नगर में श्रावणी पर्व के अवसर पर पूजा का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से किया जाता है, इसके तहत नगर के प्यारेपुरा, राजाराम का पुरा सहित आसपास के मुहल्ले से महिलाएं जयघोष कर बीते 21 जुलाई से जलाभिषेक करने के लिए समूह में निकली। नागपंचमी के अवसर पर पूजा की पूर्णाहूति होने पर सभी देवी देवताओं की विदाई देने के क्रम में शनिवार को श्रावणी पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान प्यारेपुरा मुहल्ला स्थित काली मंदिर पर महिलाएं एकत्र हुई। वहां पर प्रसाद आदि तैयार करने के बाद महिलाओं ने पूजन अर्चन करने के लिए कलश यात्रा निकाला। मंदिरों तथा देवस्थलों पर जयकारी के बीच देवताओं का आवाहन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैैनाती की गई थी। काली मंदिर के पूरोहित ने बताया कि इस पूजा का उद्देश्य नगर और जिलेवासियों को प्रलयंकारी आपदाओं से बचाने के लिए किया जाता है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों को लगाया गया था। (ब्यूरो)