फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   women oppose due to scarcity of water

जलापूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
women oppose due to scarcity of water
drinking water
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोठा स्थित 132 विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध दर्जनों गांवों मेें चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से गोठा स्थित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बाधित रहने से लोग पानी के लिए बिलबिलाते रहे। गोठा गांव की दर्जनों नाराज महिलाओं ने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोठा स्थित ओवरहेड टैंक से दर्जनों गांवों को जलापूर्ति की जाती है।

बिजली गुल रहने के चलते लगातार चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। ऐसे में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। बावजूद बिजली विभाग की ओर से  की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। पुरवों में मांग के अनुरूप हैंडपंप तक नहीं हैं। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ही एक मात्र पेयजल का साधन है। जलापूर्ति बाधित रहने से सुबह शाम पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। हैंडपंपों से नाम मात्र पानी निकल रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने पर अधिकारी सिर्फ आज कल कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संध्या देवी, मेवाती, उर्मिला, मोनाकी, साधना, गुजराती देवी, शीला आदि शामिल थे। इस संबंध में पूर्व प्रधान विजेंद्र राय का कहना है कि गोठा विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी आने पर पांडेयपार विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते चार दिन से शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम में शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि लगातार चार दिनों से प्रदूषित पानी का सेवन करना पड़ रहा है। ओमकार मोदनवाल का कहना था कि विद्युत उपकेंद्र गोठा में आए दिन तकनीकी खामी आने से जलापूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। मोहन नाई का कहना था कि प्रदूषित पानी का सेवन करने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति बहाल कर समस्या का समाधान कराया जाए अन्यथा हम लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed