फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's death in suspicious condition, brother accused of murdering sister

Mau News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, भाई ने लगाया बहन की हत्या का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious condition, brother accused of murdering sister
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार की रात मौत हो गई। उधर, इस घटना की सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने बहन से मारपीट किए जाने, प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके जाने की जिद पूरी न होने पर बीमार पड़ जाने से इलाज के दौरान मौत होने का दावा किया। वहीं मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी निक्की मिश्रा की शादी 9 फरवरी 2020 को चिरैयाकोट के देवखरी निवासी कौशल मिश्रा से हुई थी। निक्की के पति कौशल और उसके पिता नंदू मिश्रा का कहना है कि निक्की बीते कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन न भेजने पर उसने भोजन पानी छोड़ दिया। इस बीच तबीयत खराब होने पर बीते रविवार को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। वहीं मामले में महिला के भाई आशीष मिश्रा ने चिरैयाकोट थाने में जीजा और उसके पिता को आरोपित करते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहन से दोनों मारपीट करते थे। मारपीट करने से ही बहन की मौत हुई। महिला का एक चार वर्ष का पुत्र और 6 माह की पुत्री है। सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, मामले में पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में सीओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मृतका के भाई ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है, पुलिस इस मामले में हर बिंदू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed