फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman not possible without the creation

नारी के बिना सृजन संभव नहीं

Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman not possible without the creation
पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि विधायक ज्योतसना श्रीवास्तव।
भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मंगलवार को नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. जूड, शिक्षिका ललिता शास्त्री, अर्चना कपूर, शरद टंडन सहित कई महिलाओं को शाल एवं हल्दीघाटी की पुस्तक देेकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाराणसी कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केतकी सिंह ने कहा कि महिला शक्ति के बिना कोई भी कार्य संपूर्ण नहीं हो सकता है।

विज्ञापन

नारी शक्ति के बिना जग संपूर्ण नहीं है। नारी सृष्टि और सृजन है। कहा कि महिलाओं को अपना स्वाभिमान खड़ा करने के लिए संघर्ष करना होगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला द्विवेदी ने कहा कि नारी के सम्मान से ही पूरे समाज का सम्मान जुड़ा हुआ है। नारी का उत्थान ही संपूर्ण समाज का उत्थान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सत्या पांडेय महापौर गोरखपुर ने कहा कि नारी शक्ति को समाज में अपनी भूमिका पहचानते हुए अग्रणी भूमिका निभानी होगी। हमें अपनी शक्ति का पहचानना होगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि जिस प्रकार से नारी सम्मान में महिलाओं का उत्साह देखने को मिला है वह आने वाले दिन का शुभ संकेत हैं।

बीजेपी के साथ आधी आबादी भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। कहा कि नारी शक्ति की पूजनीय है। इसके बिना जीवन या किसी देश की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम की संयोजक अंकिता त्रिपाठी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाएं अब जाग चुकी हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रलेखा राय, संगीता द्विवेदी, कवलगिरी उर्मिला देवी आदि शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed