{"_id":"5c1bd3c2bdec2256fc73917d","slug":"woman-dies-in-road-accident-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
Thu, 20 Dec 2018 11:09 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक के पास गुरुवार की दोपहर 3 बजे सामने आए पशु को बचाने के लिए प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक चालक और पीछे सवार महिला घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आपदोपुर गांव निवासी ऊषा (30) पत्नी रामविलास यादव दो दिन पूर्व रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव अपने मायके आयी हुई थी। जहां गुरुवार की दोपहर अपने भांजे मनीष यादव के साथ वापस अपदोपुर आ रही थी। बाइक अभी सुल्तानीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंची थी कि अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे मनीष और ऊषा घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य हादसे में थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर चंद्रावती गांव निवासी शिवानी पटेल (15) पुत्री गुड्डू पटेल घायल हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।