फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will develop in newly included villages, first will light

Mau News: नए शामिल गांवों में करेंगे विकास, पहले करेंगे प्रकाश

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Will develop in newly included villages, first will light
मऊ। निकाय चुनाव में बीते साल की तरह इस बार भी बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। जीत का आंकड़ा भी हजार दो हजार बल्कि बीस हजार से ज्यादा रहा। भाजपा प्रत्याशी को हराकर हाईवोल्टेज सीट के विजेता बने नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बातचीत में जीत पर खुशी जताई और विकास को लेकर सोच साझा की। उन्होंने नगर विकास मंत्री को मऊ का निवासी बताते हुए उनके साथ विकास की गंगा बहाने की बात कही। अपने विकास की योजना में नए शामिल क्षेत्रों के विकास के साथ बेलवाघाट पर पुल, एक नया कम्युनिटी हाल बनाने के साथ ही युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं के साथ कंप्यूटर शिक्षा के लिए कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला से साक्षात्कार के दौरान अरशद जमाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सबसे पहले नगर पालिका में शामिल नए क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना है। जलनिकासी के लिए नाला-नाली निर्माण कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे पहले इन वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था करेंगे। पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि उनके पहले के कार्यकाल में उनके द्वारा ढेकुलिया घाट पर पुल बनाने से इंदारा, अदरी जाने वाले लोगों के अलावा शहरवासियों को काफी लाभ मिला है। इसी क्रम में इस कार्यकाल में बेलवाघाट पर पुल बनवाने की योजना है, इसे फोरलेन से जोड़ने की कोशिश रहेगी। इससे गोरखपुर तथा आजमगढ़ से आने वाले लोगों के साथ शहर को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के दलित बस्तियों में विकास के साथ बंद फुटबाल प्रतियोगिता को शुरू कराने के साथ दूसरे खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका की जमीन पर भवन बनाकर यहां कंप्यूटर शिक्षा देने की योजना है। जिसमें बाहर से विशेषज्ञों को बुलाकर यहां के जरूरतमंद युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed