फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will be sworn in today's newly-elected chairman, member

आज शपथ लेंगे नवनिर्वाचित चेयरमैन, सभासद

Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ Updated Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Will be sworn in today's newly-elected chairman, member
शाही कटरा के मैदान पर नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाया जा रहा मंच।
मऊ। निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद जिले के एक नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों तथा सभासदों के शपथग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई। 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से शाही कटरा स्थित नगरपालिका कार्यालय परिसर में मुख्य राजस्व अधिकारी आरजी सिंह नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी सहित 42 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन



मऊ नगरपालिका की आबादी 313867 है। जबकि मतदाताओं की संख्या 218629है। नगरपालिका का गठन वर्ष 1952 में किया गया। जबकि दोहरीघाट, मुहम्मदाबादगोहना तथा अमिला नगर पंचायत काफी पुरानी हैं। वहीं मधुबन, वलीदपुर, चिरैयाकोट तथा मधुबन नवसृजित नगर पंचायतें हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा सभासद शपथग्रहण कर विकास गति को तेज करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रुप देने में लगे रहे। शपथग्रहण करने के बाद मऊनाथभंजन नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी के समक्ष नगर को साफ सुथरा रखने के लिए कूड़ा निस्तारण यंत्र लगवाने की होगी।
विज्ञापन



नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने बताया कि नगरपालिका के शाही कटरा स्थित पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित शपथग्रहण कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 दिसंबर को नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी सहित 42 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। नवसृजित नगर पंचायत मधुबन के नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया तथा चिरैयाकोट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लीलावती तथा वलीदपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष लीलावती के समक्ष सभी वार्डो में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुहम्मदाबादगोहना नगर पंचायत चेयरमैन निर्दल शकील अंसारी, घोसी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन साकिया, नगर पंचायत अमिला के नवनिर्वाचित चेयरमैन वंदना गुप्ता तथा कोपागंज नगर पंचायत चेयरमैन के नवनिर्वाचित चेयरमैन शबनम हेलाल शपथ ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत में विकास गति तेज करने की चुनौती होगी। इंदारा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत अदरी के नवनिर्वाचित चेयरमैन बसपा की वजीहा खातून सहित 11 सभासदों का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 12 दिसंबर को अपराह्न 1.30 बजे से होगा। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत दोहरीघाट के नवनिर्वाचित चेयरमैन बेदाना सोनकर सहित 11 सभासदों का शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को अपराह्न दो बजे से होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed