फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   While trying to save the student, the car collided with the divider and overturned twenty meters away, three injured

Mau News: छात्रा को बचाने में डिवाइडर से टकराकर बीस मीटर दूर जाकर पलटी कार, तीन घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
While trying to save the student, the car collided with the divider and overturned twenty meters away, three injured
कुसुम्हा-दोहरीघाट। दोहरीघाट के कुसुम्हा फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, एक कार स्कूली छात्रा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर 20 मीटर दूर जाकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि छात्रा पूरी तरह सुरक्षित रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9 बजे गोरखपुर से वाराणसी के चौकाघाट जा रही कार कुसुम्हा के पास पहुंची थी तभी स्कूली छात्रा साइकिल से सड़क पार कर रही थी। कार के ड्राइवर ने छात्रा को बचाने के लिए अचानक जोर से ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार सुमित जायसवाल, सुनील और श्रवण घायल हो गए। हादसे के दौरान सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी घबरा गए, लेकिन राहत की बात रही कि छात्रा को कोई चोट नहीं आई। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर दोहरीघाट सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed