फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When you find potholes, understand that the halt has come

Mau News: जब मिलें गड्ढे, समझो पड़ाव आ गया

Sat, 27 May 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
When you find potholes, understand that the halt has come
जब सड़क पर गड्ढे मिलने लगें तो समझ लीजिए कि पड़ाव पर आ गए। यहां से पीडीडीयू नगर की दूरी यूं तो सात किलोमीटर है लेकिन इस पर चलने में कमर टूट जाती है। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। रोज लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। नगर के सुभाष पार्क से पड़ाव तक सड़क पर जगह-जगह खतरनाख गड्ढे हो गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। वहीं डिवाइडर भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क से लेकर डिवाइडर किनारे धूल और कीचड़ जमा होने और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से राहगीरों के लिए आवागमन करना जोखिमभरा हो गया है। गड्ढों के चलते मार्ग पर आए दिन जाम भी लग जाता है। वहीं रात में आवागमन के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जीटी रोड पर केवल पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है जो बारिश होते ही उखड़ जाता है और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। सुभाष नगर, चंदासी, दुलहीपुर, डांडी, करवर के पास सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं। इन गड़ढों के कारण नगर से वाराणसी की दूरी तय करने में काफी समय लग जा रहा है। यह हाल तब है जब इस सड़क से होकर अक्सर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इनसेट........
रुका सिक्स लेन का कार्य
पड़ाव से पचफेड़वा तक करीब 15 किलोमीटर तक जीटी रोड के हिस्से को करीब 328 करोड़ रुपये सिक्स लेन किया जाना है। वर्तमान समय में कार्य रूका हुआ है। अक्टूबर 2022 में शुरू हुए कार्य के बाद अभी तक न तो बिजली के खंभे हटाए गए हैं और न ही पेड़ों की कटाई हुई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 300 पेड़ों को काटा जाना है। जो अभी तक शुरू नहीं हो सका है।संवाद
विज्ञापन

इनसेट------
गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग पर भोजपुर गांव के पास दो मीटर की सड़क पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं कि समझ नहीं आ रहा कि गड्ढों में सड़क है या सड़क पर गड्ढे। वहीं नाली न होने से इन गड्ढों में नाबदान का पानी भरा हुआ है। जिससे गड्ढे न दिखने से वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।पास में हनुमान मंदिर और सम्मो माता का मंदिर भी है। रोजाना सैकड़ों लोग नाबदान के पानी से होकर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद पटेल ने इस समस्या से स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को अवगत कराया है। सांसद के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि सीडीओ को इस मामले में संज्ञान लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट........
जीटी रोड पर बने गड्ढों को भरने का कार्य चल रहा है। चकिया त्रिमुहानी से पचफेड़वा तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवा दिया गया है। शीघ्र ही सर्वे कराकर सुभाष नगर से डडी तक जीटी रोड पर बने गड्ढों की भी मरम्मत करा दी जाएगी। राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed