फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   What is the use of oxygen when it is not used?

सीएचसी का हाल, कहीं आक्सीजन की उपलब्धता तो कहीं नहीं, जिम्मेदार बेखबर

Fri, 07 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
What is the use of oxygen when it is not used?
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ज्यादातर लोग संक्रमित हो रहे हैं। मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या न हो, इसके लिए जिले के पांच सीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था है लेकिन यहां आने वाले अधिकतर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

कोपागंज : स्थानीय सीएचसी के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में 50 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश को सांस लेने में तकलीफ की समस्या होती है लेकिन इन्हें ऑक्सीजन न देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। केंद्र प्रभारी डॉ अनिल कुमार की मानें तो सीएचसी में चार आक्सीजन सिलिंडर है।
विज्ञापन

रानीपुर : स्थानीय सीएचसी के प्रभारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों के लिए तीन सिलिंडर है लेकिन अस्पताल में यह आक्सीजन का प्रयोग नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा : स्थानीय सीएचसी में अगर कोई सांस का मरीज पहुंच रहा है तो उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। केंद्र प्रभारी डॉ. हर्ष सोनी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग कराने के लिए उसे भेजा गया है।
मधुबन : फतेहपुर मंडाव में चार सिलिंडर की व्यवस्था है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इसका प्रयोग इमरजेंसी के लिए किया जाता है। दो बड़े सिलिंडर खत्म होने पर रिफिलिंग के लिए भेजे गया है। अमिला : बड़राव सीएचसी पर तीन सिलिंडर की उपलब्धता है।

वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर तीन सिलिंडर है। जिले के अधिकांश सीएचसी पर आक्सीजन सिलिंडर है, बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल में ज्यादा उमड़ रही है। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट सीएचसी में आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed