फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Westerly winds increased the shivering, mercury dropped on the second day too

Mau News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, दूसरे दिन भी लुढ़का पारा

Fri, 29 Dec 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased the shivering, mercury dropped on the second day too
मऊ। शुक्रवार को मौसम के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह कोहरा छाया रहा। हल्की पछुआ हवाओं से सिहरन बढ़ गई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते गलन बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का ही सहारा लिया। बृहस्पतिवार से मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपेक्षा जिले में तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। शुक्रवार कोे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम पारा 22 डिग्री था। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड के कारण राजमार्ग के किनारे लोग वाहनों को रोककर आग जलाकर सेंकते दिखे। राजमार्ग और फोरलेन पर वाहनों की लाइट जलाकर चलतेे रहे। नगर से लेकर गांव तक लोग पूरे दिन अलाव से ही चिपके रहें। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रानीपुर इलाके में भी शुकवार को दिन भर कोहरे का असर रहा और दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके कारण ठंड में इजाफा होने से सुबह लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। सुबह कोहरे में स्कूल,कोचिंग जाने वाले बच्चों के साथ साथ काम पर जाने वाले लोगो को परेशानी उठानी पडी। लोग जगह जगह लोग ठंड से राहत के लिए अलाव जलाकर बचाव के उपाय करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र में सुबह कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई और तापमान में तेज गिरावट ने लोगों को अलाव से चिपकने को मजबूर कर दिया। कोहरे का यह आलम रहा कि सुबह 7 बजे कई जगहों पर 100 मीटर की दूरी भी साफ नहीं दिख रही। हालांकि तहसील क्षेत्र में अभी कहीं पर भी सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। लेकिन जगह-जगह लोग अपने निजी व्यवस्था से जुगाड़ कर अलाव तापते नजर आये। ठंड बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक अलाव की मांग बढ़ गई है और लोग प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

गेहूं की फसलों को होगा फायदा
मऊ। किसान अपने गेहूं की फसलों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे थे। क्योंकि गेहूं की अच्छी उपज के लिए कोहरा जरूरी है। ऐसे में इस सीजन में पहली बार कोहरे की दस्तक से किसानों के मायूस चेहरों पर रौनक लौट आयी। स्थानीय सुबास गोंड, विनोद पाल, सुभाष यादव, राजाराम आदि किसानों का मानना था कि गेहूं की फसलों के यह कोहरा वरदान साबित होगा और उपज अच्छी होगी। आज इस सीजन में पहली बार ऐसा कोहरा देखने को मिला है और शायद यह सिलसिला अगले कई दिनों तक देखने को मिल सकता है।


विद्यालयों में दो दिन छुट्टी



मधुबन। तहसील क्षेत्र में सुबह से ही कोहरे की चादर तनी रही जिससे सुबह विद्यालय पहुंचने में छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तेजी से मौसम में हुए बदलाव के कारण जिलाधिकारी मऊ ने जनपद के कक्षा 1-8 तक के सभी विद्यालयों को 29 एवं 30 दिसंबर को बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने पहले ही 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक कक्षा 1-8 तक के सभी विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed