फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   weather

बारिश होने का जारी रहा सिलसिला, चहुंओर पानी ही पानी

Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
weather
नगर के सहादतपुरा हाइडिल कालोनी स्थित कार्यालय पर माँगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के का? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार की देर रात तक शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया था। वहीं रानीपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट थाना परिसर स्थित बैरक, कार्यालय, रसोई घर आदि में नाले का पानी घुस गया। पुलिसकर्मी बैरक व आवासों को छोड़कर बाहर निकलने पर विवश हो गए। गड्ढे में तब्दील मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संपर्क मार्गों पर भी जगह-जगह पानी जमा हो गया है । बारिश शहर के निचले इलाकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई लोगों का कच्चा मकान गिर गया। बारिश जहां धान की फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं तेज हवा चलने से फसलों के गिरने से किसान चिंतित नजर आए। बुधवार की रात से शुुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। अपराह्न बाद तेज हवा के साथ गरज तड़प के साथ झमाझम बारिश हुई। आसमान में तेज गरज तड़प से लोग दहल जा रहे थे। लगातार बारिश से नगर के भीटी, मुुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, हट्ठीमदारी, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा,गालिबपुरा, ब्रह्मस्थान, सलाहाबाद मोड़ नई बस्ती सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर जाते देखा गया। इंदारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भार बारिश होने से बरसात में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह अदरी नगर पंचायत खजूरी वार्ड एक मे ओमप्रकाश का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। संयोग रहा कि घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे। इसी क्रम में क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबुपूर गांव निवासी कैलाश राजभर का कच्चा मकान भी जमींदोज हो गया। क्षेत्र के शाहपुर गांव में सुरेद्र कुमार का भी मकान जमींदोज हो गया। मकान गिरने से लोग खुुले आसमान में रहने को विवश हैं। मधुबन: बुधवार की पूरी रात हो रही मूसलाधार बारिश ने तहसील क्षेत्र के गुरुम्हा गांव निवासी संजय बरनवाल का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। घर मेें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। वहीं बांकेपुर निवासी सुचीर साहनी का मकान गिर गया। प्रशासनिक मदद न मिलने से लोग खुले आसमान में जीवन यापन करने को विवश हैं। चिरैयाकोट लगातार हो रही बारिश से नगर पंचायत मेें जलनिकासी की पोल खुल गई। चिरैयाकोट बाजार में पानी निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नगर पंचायत बनाने से पूर्व का विधायक निधि से बनाया गया नाला जाम होने के कारण सड़क से होकर लोगों के दुकानों, घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ थाना परिसर बैरक, कार्यालय, रसोई घर आदि में पानी भर गया। पुलिस कर्मी बैरक व आवासों को छोड़ कर बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। यहां तक कि नगर पंचायत कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। नाला का गंदा पानी लोगों के घरों, दुकानों व पुलिसकर्मियों के आवासों तक पहुंच गया। लोग पूरी रात जाग कर अपने घरो व दुकानो में घुसे बरसात के पानी को बाहर निकालने में लगे रहे। इस संबंध में बाजार निवासी अभय गुप्ता , शिव प्रसाद, दयाशंकर, सूबेदार, बांकेलाल, पिंटू जायसवाल, रविंद्र, जय प्रकाश , मनोज , पारसनाथ का कहना है कि दुकानों मे पानी घुस जाने से दुकान में रखा माल खराब हो गया। इस बाबत ईओ मनोज कुमार का कहना है कि मौसम खुलते ही नाला का निरीक्षण करके उसे ठीक करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed