फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   wear Fhelmets

अनमाेल जीवन बचाएं, हेलमेट लगाएं

Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
wear Fhelmets
सुरक्ष्‍ाा
दिल्ली की तरह अब प्रदेश में भी बाइक चालक के साथ ही सवार को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। इस बाबत यूपी कैबिनेट का फैसला आया है। जनपद में तीन वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 250 लोगों की मौत हुई। जिसमें से अधिकतर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे या पीछे सवार थे।
विज्ञापन



ट्रैफिक विभाग का मानना है कि यदि यह लोग नियम और आदेश का पालन करते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनते तो इनके सिर में चोट नहीं लगती और इनकी जान बच सकती थी। इस प्रकार के आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी लोग नहीं सबक ले रहे हैं।
विज्ञापन



और धड़ल्ले से बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहे हैं। पुलिस बीच-बीच में अभियान चलाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करती है लेकिन उसका इन पर कोई असर नहीं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में प्रशासन सरकारी कर्मचारियों की भी मदद लेगा।जनपद में मार्ग दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो शायद ही कोई ऐसा दिन बीता होगा जिस दिन मार्ग दुर्घटना नहीं हुई होगी। इसमें जहां कुछ की जान चली जाती है तो कुछ अपंगता का दंश झेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इतनी घटनाओं के बाद भी कोई इन मार्ग दुर्घटनाओं से सबक नहीं लेता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2015 में कुल 225 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 126 लोगों की मौत हो गई जब कि 121 लोग घायल हो गए। इस वर्ष भी 60 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं इसमें 35 लोगों की जान जा चुकी है।



इन घटनाओं में अधिकांश मामले बाइक से टकराने वाले हैं। मौत के पीछे बाइक पर चलते समय हेलमेट का ना लगना कहा जा सकता है, क्योंकि चिकित्सकों का मानना है कि मार्ग दुर्घटना के दौरान हेड इंजरी के चलते ही अधिकांश मौत होती हैं। हेलमेट रहने से सिर में गंभीर चोट ना लगने से जान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed