{"_id":"5cd1d8b1bdec2207826dcaad","slug":"we-will-vote-if-you-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम वोट तो देंगे ही दिलवाएंगे भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम वोट तो देंगे ही दिलवाएंगे भी
Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
रणवीरपुर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में बोलते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सोमवार को परदहां विकास खंड के रणवीरपुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक, छात्रों और ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रणवीरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई । इस दौरान छह सौ छात्रों ने मतदाता जागरूकता शपथ पत्र भरा। जिलाधिकारी ने छात्रों और ग्रामीणों से अपील किया वे अपने अभिभावकों रिश्तेदारों और मित्रों को भी हर हाल में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
डीआईओएस डा. केसी भारती ने कहा कि मतदान से बड़ा कोई कार्य नहीं। हर नागरिक को अपने इस सबसे सशक्त हथियार को प्रयोग जरूर करना चाहिए।
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि यदि हम वोट नहीं देते हैं तो न सिर्फ अपने अधिकार के प्रयोग वंचित हो रहे बल्कि अपने कर्तव्य से भी विमुख हो रहे हैं, इसलिए वोट जरूर करें। कहा कि महिलाएं अक्सर मतदान के लिए नहीं निकलती इसलिए इन्हें बूथों तक लाने के लिए छात्रों को ही प्रयास करना होगा। लिहाजा 18 साल के जो छात्र हैं वह अपना पहला वोट तो डाले ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना न भूलें।
खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने भी लोगों से वोट देने की अपील की। कहा हर हाल में 19 मई को अपने मतों का प्रयोग करें और देश में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सुनील सिंह, सहेंद्र सिंह, भारत भुषण सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, अनिल सिंह, घनश्याम यादव, श्रीराम, रमाकांत तिवारी, महेश, रामसेवक, सुमन, स्नेह लता, कंचन और विभा मौजूद रहे।