फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water did not come in minors, farmers worried for irrigation

Mau News: माइनरों में नहीं आया पानी, किसान सिंचाई के लिए परेशान

Tue, 30 May 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water did not come in minors, farmers worried for irrigation
मधुबन।तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट पंप कैनाल नहर से संबद्ध माइनरो में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। मई माह बीतने को है लेकिन करोड़ों की लागत से माइनरो की सफाई कराने के बाद भी अब तक सूखी हैं और सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध नंदौर, पटराव, लधुवाई, छतहरा, नियामतपुर, कमलसागर आदि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली माइनर से हजारों एकड़ उपजाऊ भूमि की सिंचाई की जाती है। माइनरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। लधुवाई निवासी किसान महेंद्र कुमार का कहना था कि कि सिंचाई विभाग द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है।करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी पानी नहीं आता है। माइनर में पानी न आने से अभी तक नर्सरी की तैयारी नहीं हो पा रही है। फूलपुर निवासी किसान राजू शर्मा ने बताया कि इस समय धान की नर्सरी लगानी है। लेकिन माइनर में पानी ही नहीं है। इस दौरान ट्यूबवेल के भरोसे धान की नर्सरी लगाई गई है। फूलपुर निवासी किसान उमेश गुप्ता ने बताया कि माइनर में पानी नहीं आने से काफी परेशानी हो रही है। नियामतपुर निवासी किसान अरुण शर्मा का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। माइनर में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed