{"_id":"66298d2505fae8439101e5c7","slug":"voting-never-reached-60-percent-in-ghosi-district-magistrate-is-trying-to-break-this-record-mau-news-c-295-1-mau1001-111836-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी में 60 फीसदी कभी नहीं पहुंचा मतदान, जिलाधिकारी इस रिकॉर्ड को तोड़ने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी में 60 फीसदी कभी नहीं पहुंचा मतदान, जिलाधिकारी इस रिकॉर्ड को तोड़ने में जुटे
विज्ञापन
मऊ। आम चुनाव 2024 में जिले में सातवें चरण में एक जून को मतदान है, अब तक हुए 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। वर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मतदान का प्रतिशित बढ़ाने को लेकर अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत अब तक नजरअंदाज रहने वाले ट्रांसजेंडरों को जहां अपने मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है, बल्कि डीएम के प्रोत्साहन के बाद अब इन ट्रांसजेंडरों द्वारा अपन-अपने क्षेत्रों में लोगों को मतदान का महत्व भी समझाते हुए मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में डीएम की ओर से तेजाब पीड़ित, दिव्यांगजनों को भी प्रेरित करते हुए मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।
बतातें चलें कि जिले के चार विधानसभा में 54 ट्रांसजेंडर वोटर है, इसमें घोसी में सर्वाधिक 24 फिर सदर में 19 तो मुहम्मदाबाद गोहना में 8 और मधुबन तहसील में तीन मतदाता है। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक ट्रांसजेंडर मतदाताओं के साथ चार बैठक कर चुके हैं, जिसमें हर वर्गो को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है, सकारात्मक परिणाम यह है कि डीएम की अपील के बाद इन ट्रांसजेंडरों द्वारा बढ़चढ़ कर अपने क्षेत्रों में मतदान का महत्च समझाकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं डीएम द्वारा दिव्यांगजनों की बैठक कर उन्हें भी मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनके द्वारा सोशल मीडिया तो कोई वाट्सअप ग्रुप तो कोई लोगों से मिलने पर एक जून को मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसीक्रम में डीएम की पहल पर तेजाब पीड़ित महिलाओं की बैठक कर मतदान को बढ़ाने के लिए उनसे सहयोग मांगा। उधर, डीएम की इस अलग-अलग अनूठी पहल को लेकर जिले में चर्चा भी जोरों पर है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मतदाता प्रतिशत बढ़ाना बड़ी चुनौती
आयोग तथा सामाजिक संगठनों की मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की कवायद के बाद भी अब तक 17 लोकसभा चुनाव में जिला फस्ट डिवीजन यानी 60 फीदसी मतदान के ग्राफ के पास नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत पर एक नजर
वर्ष 1952 में 39.34
वर्ष 1957-56.07
वर्ष 1962-56.51
वर्ष 1967-58.10
वर्ष 1971-46.92
वर्ष 1977-56.60
वर्ष 1980-53.59
वर्ष 1984-54.50
वर्ष 1989-50.78
वर्ष 1991-48.73
वर्ष 1996-50.50
वर्ष 1998-56.46
वर्ष 1999-56.44
वर्ष 2004-50.56
वर्ष 2009-45.23
वर्ष 2014-54.99
वर्ष 2019-57.28
-- -- -- -- -- -- -- --
मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदान का ग्राफ बढ़े इसके लिए ट्रांसजेंडर, तेजाब पीड़ित, दिव्यांगजनों द्वारा भी जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। जिससे एक जून को होने वाले सातवें चरण में चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी हो सके।
- प्रवीण मिश्रा, जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ