{"_id":"57570f914f1c1b7b679c5522","slug":"voters-now-may-no-longer-be-in-two-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो स्थानों पर नहीं रह पाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो स्थानों पर नहीं रह पाएंगे मतदाता
mau
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर बनने वाली मतदाता सूची की शुद्धियों को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर नजर आ रहा है। मतदाता सूची में इस प्रकार 17 प्रकार की होने वाली वाली त्रुटियों को चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने की उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान विधान सभा निर्वाचक नामावली में विद्यमान त्रुटियों को शुद्ध किये जाने के बारे में विस्तार पूर्वक 17 प्रकार की त्रुटियों का उल्लेख करते हुए उन्हें शुद्ध करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत निर्वाचक नामावली में अंकित जो मतदाता अपने निवास स्थान पर नहीं रहते हो तथा जो मतदाता शिफ्ट कर गये हो, महिला मतदाता शादी के बाद अपने ससुराल चली गयी हो, ऐसे मतदाता जो पुरे परिवार को छोड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान चले गये हो और वहां पर मूल रूप से निवास कर रहें हो, मृतक मतदाता जो निर्वाचक नामावली में दर्ज है। उसकी जांच बीएलओ द्वारा कराये जाने के बारे में अवगत कराया गया।
बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची मुद्रित कराकर बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कराने के लिए उपलब्ध करा दी गयी है। निर्वाचक नामावली में विद्यमान डी-डुब्लीकेट मतदाताओं की फोटो का मिलान भी कराया जा रहा है, जो फोटो उसी विधान सभा में दूसरे मतदेय स्थल पर एक दूसरे से मिलते हो इनको भी प्रक्रिया अपनाकर अपमार्जित किये जाने के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य रूप से पर डॉ. आरडी पांडेय उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबा गोहना, सुरेंद्र दत्त सिंह उपजिलाधिकारी घोसी, दयाशंकर पाठक, भरत राजभर, अवनीश कुमार सिंह, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, शैलेंद्र सिंह, शब्बीर अहमद आदि इस मौके पर मौजूद रहे।