फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voter Awareness Rangoli made in schools

स्कूलों में बनी वोटर अवेयरनेस रंगोली

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voter Awareness Rangoli made in schools
मऊ। जनपदीय स्वीप कोर कमेटी के निर्देशन में परिषदीय स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों ने धनतेरस के दिन वोटर अवेयरनेस पर रंगोली बनाकर भावी मतदाताओं को वोटर बनने का संदेश दिया। कंपोजिट स्कूल भटकुआंपट्टी में प्रधानाध्यापिका सुमन राय ने बच्चों से दीपावाली की रंगोली के साथ भावी मतदाता, वोट फार बेटर, वोट फार इंडिया पर रंगोली बनाकर मतदाता बनने का संदेश दिया। कंपोजिट स्कूल हकीकतपुर, मुंशीपुरा, इमिलिया में मीना मंच की बालिकाओं द्वारा वोट के लिए रंगोली बनाकर जागरूक मतदाता बनने के साथ महिलाओं को अधिक से अधिक वोटर बनाने के लिए प्रेरित किया। हैप्पी दीपावली के साथ वोट फार इंडिया के लिए अस्तूपुरा, युसुफपुरा सहित विभिन्न विद्यालयों में रंगोली के साथ शिक्षा क्षेत्र घोसी के विभिन्न स्कूलों में वोट फार इंडिया पर रंगोली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व मे बनाई गई।
विज्ञापन

दीवाली सेलीब्रेशन में बच्चों ने पेश किया आकर्षक प्रस्तुति
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूल कॉलेजों में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के भुजौटी स्थित किड्स किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों ने भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत राय, रेखा खंडेलवाल, डिंपी राय, कृष्णा, अंजू, अमृता, अर्चना, राकेश गुप्ता, पल्लवी, जैनब, नेहा, आशना, पूजा राय, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के फातिमा स्कूल में मंगलवार को दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिवार ने दीप जलाकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है।
साईं कॉलेज आफॅ फार्मेसी में मनाया दीपोत्सव पर्व
मऊ। नगर के सिकटिया स्थित साईं कॉलेज आफॅ फार्मेसी में मगंलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम तथा दीप प्रवज्ज्लन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर साईं कालेज आफॅ फार्मेसी के प्रबंधक अखिलेश राय ने बताया कि हमारे देश में सर्वाधिक धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहार दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से हो जाता है।
धनतेरस छोटी दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस को आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसी क्रम में इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज, इंदु प्रकाश पॉलिटेक्निक कालेज मे भी दीपोत्सव पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील चौधरी, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना ,फातिमा, विवेक पांडेय, रिया सिंह आदि शामिल रहे।
महाविद्यालय की छात्राओं ने बनाई रंगोली
दुबारी। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को श्याम सुंदरी महिला महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने धनतेरस त्योहार के अवसर पर लगभग विभिन्न तरह की 36 रंगोलियां बनाईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूनम यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पूनम यादव ने कहा कि कला का प्रदर्शन करने से और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से हुनर का निखार होता है और अपनी कमियों को दूर करने का अवसर अगले कार्यक्रम में मिलता है। इस कार्यक्रम में मुसाफिर प्रसाद यादव, हरिंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य कल्पनाथ यादव, विजय यादव, सुनील यादव, राहुल, ममता शर्मा आदि रहे।
सजावट प्रतियोगिता में सान्वी रही प्रथम
मऊ। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने सजावट एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कक्षा नवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। स्कूल की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पटाखा न जलाने का संदेश देते हुए सुरक्षित दिपावली मनाने की अपील की। सजावट प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी ग्रुप से सान्वी राय, अभिद्या सिंह संयुक्त रूप से प्रथम, आदित्य बरनवाल ने द्वितीय एवं तेजस सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
प्राइमरी ग्रुप से रिद्धि सिंह ने प्रथम, संजना यादव ने द्वितीय एवं अनुराग सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जूनियर ग्रुप से ब्लू हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने द्वितीय एवं येलो हाउस ने तृतीय स्थान अर्जित किया। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से ब्लू हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने द्वितीय एवं येलो हाउस ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

माध्यमिक वर्ग से ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान, रेड हाउस ने द्वितीय, येलो हाउस ने तृतीय स्थान एवं ग्रीन हाउस ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किया। उच्चतर माध्यमिक वर्ग से ब्लू हाउस ने प्रथम , रेड हाउस ने द्वितीय, येलो हाउस ने तृतीय एवं ग्रीन हाउस ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed