Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All schools serving as Pulse Polio booths will remain open on November 22: Sarvesh

22 नवंबर को पल्स पोलियो बूथ बने सभी विद्यालय खुले रहेंगे : सर्वेश

Fri, 20 Nov 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
All schools serving as Pulse Polio booths will remain open on November 22: Sarvesh
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में पल्स पोलियो अभियान और स्व-जनगणना की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें बूथ कवरेज, माइक्रोप्लान और घर-घर भ्रमण शामिल थे। निर्देश दिए गए कि 22 नवंबर को पल्स पोलियो बूथ के रूप में चिह्नित सभी विद्यालय खुले रहेंगे। इससे बूथ दिवस का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन

जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बूथ स्तरीय अधिकारी कार्य और पल्स पोलियो दोनों में है, उनके स्थान पर अन्य कार्यकर्ता लगाई जाएंगी। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका या अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और तहसीलदार सुधांशु शेखर ने स्व-जनगणना कार्यक्रम की भी समीक्षा की।
उन्होंने प्रतिदिन प्रगति का फॉलोअप करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन कितने परिवारों ने स्व-जनगणना पूरी की, इसकी नियमित जानकारी ली जाए।
प्रत्येक दिन शाम को प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. अशोक चौहान, प्रवीण यादव , रंजू मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed