फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vitamin A supplements will be given to two lakh children

दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to two lakh children
मऊ। जिले में 28 अगस्त 2021 तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान 2.84 लाख बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी के तहत जनपद के सभी 225 बूथों पर प्रति सप्ताह के दो दिनों में बुधवार और शनिवार को 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नरायन दुबे ने बताया कि विटामिन-ए एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जो शरीर खुद नहीं बना सकता है, इसलिए आहार में विटामिन-ए युक्त चीजों को शामिल करना जरूरी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी हैं जो इम्यून सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखते हैं। दिल, फेफड़ों, किडनी और अन्य अंगों के कार्य में विटामिन-ए मददगार है।
विज्ञापन

डॉ. श्याम नरायन दुबे ने बताया कि संतुलित आहार की कमी या लीवर से जुड़े विकारों के कारण विटामिन-ए की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन कम होने पर हल्की थकान, रूखी त्वचा, रैशेज, रूखे बाल, बाल झड़ने, बार-बार इंफेक्शन होना, एनीमिया का अधिक खतरा, धीमा विकास होना, गले और छाती में इंफेक्शन, घाव न भरने जैसे संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि जिले के दूर दराज गावों, मलीन बस्तियों के अभावग्रस्त बच्चों में विटामिन-ए की कमी को पूरा करने के लिये, प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह 28 अगस्त तक चलेगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रत्येक सप्ताह में निर्धारित दो दिनों बुधवार तथा शनिवार को जिले के 225 बूथों पर इस एक अभियान के दौरान लगभग 2,84,165 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर डीसीपीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य के लगभग 70 प्रतिशत तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed