फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest for road repair

सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road repair
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के बदहाल कसारा मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के बीचोबीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। कोपागंज से कसारा को जोड़ने जाने वाली पांच सौ मीटर की सड़क मरम्मत के अभाव में बदहाल है। हालात यह है कि सड़क पर हर दो कदम पर बने गड्ढें हादसों को दावत दे रहे है। शनिवार की शाम इस समस्या से आजिज होकर 20 से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बारिश के बाद इस बदहाल सड़क पर वाहन चालकों को दूर पैदल राहगीरों का भी आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरे होने से आए दिन दो पहिया चालक फिसलकर चोटिल हो जा रहे हैं। चेताया कि शीघ्र ही इस सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो ब्लाक और जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में गोपाल सिंह, कामता प्रसाद, वीरेंद्र राजभर, प्रमोद सिंह, सिद्धार्थ यादव, महेंद्र राजभर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed