फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest against water logging

जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against water logging
अमिला। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के चिरैयाडांड़ गांव में जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से मुख्य मार्ग पर हुए जल जमाव के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारी प्रवीण पटेल, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना गुप्ता, संजय सिंह, शशिकांत, भोला ने बताया कि गांव में जलनिकासी के लिए अब तक नाली नहीं होने से मुख्य मार्ग पर हमेशा जलजमाव रहता है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही है। समस्या समाधान के लिए प्रधान और सेक्रेटरी से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर दिया गया। गांववासियों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed