{"_id":"6ac4044427f1b15ce0082a40","slug":"423-liters-of-indian-made-foreign-liquor-seized-at-the-mau-azamgarh-border-two-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-153075-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर पर 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर पर 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना पुलिस और स्वाट टीम ने तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ दो लोगों को किया
दोहरीघाट (मऊ)। मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर स्थित रामनगर गांव से रविवार की रात पुलिस और एसओजी की टीम ने शराब तस्करी के आरोप में सूरज चौधरी और फरीद खां को गिरफ्तार कर लिया।
उनके चार पहिया वाहन से पुलिस ने 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी से मऊ-बलिया के रास्ते बिहार लेकर जा रहे थे।
घोसी सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि एसओजी और दोहरीघाट थाना की पुलिस टीम ने रविवार की रात करीब 3:30 बजे रामनगर स्थित मऊ-आजमगढ़ के बॉर्डर पर पहुंकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद आजमगढ़ की सीमा से आ रही एक्सयूवी को रोककर तलाशी ली गई। अंदर दो युवक बैठे थे और शराब की पेटियां पड़ी थीं।
तस्कर दिल्ली के पटेल थाना करोलबाग रंजीत नगर निवासी सूरज चौधरी और मिर्जापुर के विंंध्याचल थाना के कंतित शरीफ निवासी फरीद खां को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं थे। गाड़ी से एक ब्रांड की 750 एमएल की 528, एक अन्य ब्रांड की 750 एमएल शराब की 36 शीशियां बरामद कीं। इसकी कीमत पांच लाख रुपये है। गाड़ी और शराब को सीज कर लिया गया। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।