{"_id":"6ac403060b577c90c607595e","slug":"a-health-camp-for-workers-will-be-held-on-october-8-mau-news-c-295-1-mau1002-153092-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्रमिकों के लिए 8 अक्तूबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्रमिकों के लिए 8 अक्तूबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
मऊ। औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए आठ अक्तूबर को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रभारी सीडीओ ने सहायक श्रमायुक्त को मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय कर शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. पंकज राय ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, तापमान, वजन, बीएमआई, ऑक्सीजन सैचुरेशन और ब्लड शुगर की जांच की जाएगी। इसके अलावा हीमोग्लोबिन, सीबीसी समेत विभिन्न पैथोलॉजिकल जांच भी कराई जाएंगी। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जांच के बाद जरूरत के अनुसार चिकित्सकों की ओर से उचित परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने बैठक में आश्वस्त किया कि शिविर के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, श्रम विभाग से लईक अहमद, सतीश विश्वकर्मा आदि रहे। सहायक श्रमायुक्त प्रभात सिंह ने बताया कि गाजीपुर तिराहा स्थित कारखानों और ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिक शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ ले सकते हैं।
संवाद