फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   537 vehicles challaned, two seized during road safety drive.

Mau News: सड़क सुरक्षा अभियान में 537 वाहनों का चालान, दो सीज

Tue, 06 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
537 vehicles challaned, two seized during road safety drive.
नगर में एंबुलेंस की चेकिंग करते एआरटीओ सुहेल अहमद। स्रोत- स्वयं
मऊ। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एआरटीओ सुहेल अहमद और यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग पर यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान में बसों समेत 537 वाहनों का चालान काटा गया जबकि दो वाहन सीज किए गए
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चेकिंग के लिए 26 टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने 26 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर 1430 संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले अन्य लोगों को हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अवैध एंबुलेंस पर कार्रवाई
एआरटीओ सुहेल अहमद ने कहा कि चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित की जा रही पांच एंबुलेंस भी पकड़ी गईं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

कहा कि अवैध रूप से संचालित वाहनों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।संयुक्त अभियान में यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय, जनमेजय यादव और प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed