फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers' picket ended on the initiative of MLA

विधायक की पहल पर ग्रामीणों का धरना समाप्त

Thu, 11 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers' picket ended on the initiative of MLA
मुहम्मदाबाद गोहना के लक्ष्मण पट्टी गांव के पास रेल ट्रैक पर अंडरपास को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। लक्ष्मण पट्टी गांव के पास रेल ट्रैक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर 24 अप्रैल से चल रहा ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार की पहल पर समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। लक्ष्मण पट्टी गांव के पास रेलवे ने समपार को समाप्त कर दिया था। ग्रामीणों का आवागमन सड़क के दोनों तरफ होने से उन्हें असुविधा होने लगी थी। समपार के स्थान पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण चार माह से धरना दे रहे थे। इस बीच विधायक राजेंद्र कुमार की पहल पर जिलाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य इंजीनियर को पत्र भेजकर लो हाइट अंडरपास बनाने के लिए पत्र भेजा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के पत्र के साथ धरना स्थल पर पहुंचे विधायक राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को अंडर पास के लिए डीएम के पहल की जानकारी दी। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना के संयोजक संजय यादव ने कहा कि पत्र का संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: धरना दिया जाएगा। इस दौरान रेल परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी, हरिकेश यादव, संजय यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed