फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated for grain

अनाज के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for grain
प्रदशऱ्न
जिले के रानीपुर ब्लॉक के खानपुर और कोपागंज ब्लाक के डांडी खास गांव के ग्रामीण सोमवार को पात्र गृहस्थी सूची में त्रुटि और कोटेदार की मनमानी करने का आरोप लगाकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किए। इस दौरान ग्रामीणों ने मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने सुनवाई कर समस्या का निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन



  रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के खानपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही कोटेदार पर दो माह का राशन न देने का आरोप लगाया। साथ ही कोटेदार के विरूद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव का कोटेदार घटतौली करता है। साथ ही विरोध करने पर मारपीट करने लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह से कोटेदार ने अनाज का वितरण भी नहीं किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के प्रदर्शन करने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय बाहर आए, साथ ही उनकी समस्या से अवगत होने के साथ ज्ञापन लिए। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने जांच कराने के बाद दूकान को निलंबित करने की मांग किया। धरना प्रदर्शन में शिवकुमार चौहान, राजेश कुमार गौंड़, धर्मेंद्र कुमार, चिंता देवी सहित दर्जनों महिला पुरूष  शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसीक्रम में कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ढांडी खास गांव के ग्रामीणों ने राशनकार्ड में अपात्रों का चयन होने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन् किया। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके गांव की जारी हुई पात्र गृहस्थी की सूची में काफी गड़बड़ी है। इसके अलावा समाजवादी पेंशन में भी पात्रों का नाम नहीं शामिल किया गया है। कुछ लोगों का तो नाम भी है, लेकिन उन्हें पेंशन की धनराशि नहीं दी जा रही। इसके अलावा आवास, शौचालय के पात्रों के चयन में भी गड़बड़ी की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने के दौरान ग्रामीणों का जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed