{"_id":"5ec015c68ebc3e90571a3c6f","slug":"vilagers-ruckus-mau-news-vns525244964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
चिरैयाकोट। कसबे के युसुफाबाद मुहल्ले में कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगा शनिवार को कार्डधारकों ने हंगामा किया। कार्डधारकों और जॉब कार्डधारकों का आरोप था कि कोटेदार ने उनसे ई-पास मशीन पर अंगूठा तो लगवा लिया है लेकिन राशन नहीं दे रहा है। जिन लोगों को राशन दे रहा है, उन्हें निर्धारित मात्रा से कम दे रहा है। हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाभार्थियों और कोटेदार की बातों को सुनने के बाद अपनी देखरेख में राशन वितरित कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि अब से हर महीने पुलिस की देखरेख में ही गरीबों को राशन वितरित किया जाएगा।
युसुफाबाद वार्ड के कोटेदार सनातन मद्धेशिया ने राशन वितरण शुरू किया तो पहले ई पास मशीन पर लोगों से अंगूठे लगवा लिया। इसके बाद उसने जॉबकार्ड धारकों को अनाज देने से मना कर दिया। इससे जॉबकार्ड धारक भड़क गए। नाराज जाबकार्ड धारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जाबकार्ड धारकों ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि कार्डधारकों का ई-पास मशीन पर कोटेदार ने अंगूठा तो लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। हंगामा बढ़ता देख कोटेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर कार्ड धारक कल्लन अंसारी ,कय्यूम खान , राबिया , अलिहसन , अफसाना , जरीना , आसमा , शाहिद गुड्डी आदि ने बताया कि कोटेदार हमें यूनिट के मानक से कम खाद्यान्न दे रहा है।
इसके अलावा निर्धारित दर से अधिक पैसा वसूल कर रहा है। ई पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर नेट न चलने का बहाना करके राशन वितरण में आनाकानी कर रहा है। जब कि कोटेदार का कहना था कि कुछ लोग दबंगई से राशन बंटवाना चाहते हैं। सभी को एक यूनिट पर पांच किलो की दर से दो रुपया प्रति किलो गेहूं और तीन रुपया प्रति किलो चावल दिया जा रहा है। जॉबकार्ड और लाल कार्ड धारकों को नि: शुल्क खाद्यान्न वितरण गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। कोटेदार का कहना था कि जिसके पास लाल कार्ड और जाब कार्ड नहीं है वे भी नि: शुल्क खाद्यान्न लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों को राशन न देने पर हंगामा कर रहे है। एसआई देवेंद्र कुमार ने अपनी मौजूदगी में राशन का वितरण करवाया तथा कोटेदार को आश्वासन दिया कि अब राशन पुलिस की मौजूदगी में ही गाइडलाइन के अनुसार बंटेगा ।