फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Video sought by Steno in the name of getting permission, viral video of steno

परमिशन दिलाने के नाम पर मांगा पैसा, स्टेनो का वीडियो वायरल

Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Video sought by Steno in the name of getting permission, viral video of steno
मधुबन।कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को लेकर जहां आम जनमानस चितिंत नजर आ रहे है। वहीं कुछ लोग इसे अवसर के रूप में बदल रहे है। ऐसा ही एक मामला मधुबन तहसील में सामने आया। जहां एक वायरल वीडियो में एक शासकीय कर्मचारी शादी का परमिशन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से रुपये लेते दिखा।
विज्ञापन

33 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष से ज्यादा की लग रही है। उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह एसडीएम कार्यालय में एक प्रमुख पटल पर तैनात कर्मचारी है।वायरल वीडियो में कर्मचारी शादी में जारी गाइड लाइन के तहत शादी का परमिशन दिलाने के नाम पर रुपये लेकर उसे अपने शर्ट के ऊपरी जेब में डालते देखा गया है। वायरल वीडियो मधुबन ही पूरे जिले में कुछ ही देर में वाट्सग्रुप, फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस संबंध में एसडीएम लालबाबू दुबे से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में है। बताया कि कर्मचारी से इस संबंध में उनके द्वारा जानकारी ली गई तो उसके द्वारा परमिशन दिलाने के नाम पर रुपया लेने की बात को निराधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed