फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vegetable market turned into a warehouse of big traders

बड़े व्यापारियों का गोदाम बनकर रह गई सब्जी मंडी

Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market turned into a warehouse of big traders
कोपागंज नगर पंचायत में ओडियाना बाजार को जाम से मुक्त करने और सब्जी विक्रेताओं को एक स्थान पर लाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सब्जी मंडी न सिर्फ विरान पड़ा है, बल्कि वह बड़े व्यापारियों का गोदाम मात्र बनकर रह गया है। इससे नगर में जाम एक विकट समस्या बन गई है।
विज्ञापन

कोपागंज में सब्जी कारोबारी पटरियों पर दुकानें लगाते हैं। इससे सड़कें न केवल संकुचित हो जाती हैं, बल्कि इससे लोगों को आवागमन में परेशानी भी होती है। कोपागंज चौक से ओडियाना बाजार तक अक्सर जाम की स्थिति देखी जा सकती है। शाम के समय इतनी भीड़ हो जाती है कि जाम लगना तय है। कस्बे में रविवार, बुधवार और शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से स्थिति और भी दयनीय होती है। लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसको देखते 1996 में नगर पंचायत ने 15 लाख रुपये की लागत से ओडियाना बाजार के बगल में सब्जी मंडी का निर्माण कराया था। इस सब्जी मंडी में नगर पंचायत द्वारा 36 दुकानों का निर्माण किया गया। कई बार सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटित कराने के लिए भी कहा गया। किसी को भी दुकान आवंटित नहीं हो पाया। वर्तमान में सब्जी मंडी बड़े व्यापारियों का गोदाम बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव का कहना है कि मंडी परिसर में अभी शौचालय का निर्माण कराया जाना है। कुछ लोगों को दुकान आवंटित की गई है। उसी में संबंधित व्यक्ति अपना सामान रखे हैं। अगर किसी ने गैर आवंटित दुकान पर कब्जा किया होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed