फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   used to cheat by forming a cyber group, two were caught

साइबर ग्रुप बनाकर करते थे ठगी, दो पकड़े गए

Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
used to cheat by forming a cyber group, two were caught
मऊ दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने साइबर ग्रुप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने धोखाधड़ी के 19 मोबाइल, एक लैपटाप, एक रेफ्रिजरेटर तथा आठ एटीएम कार्ड बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। अदालत से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डोमनपुरा के पास से दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोग साइबर फ्राड करके ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन, व अन्य आनलाइन कंपनियों में फेक यूजर आईडी बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य निकले। इनमें दक्षिण टोला थाने के चमनपुरा मदनपुरा मुहल्ला निवासी अम्मार अहमद है। पुलिस ने जब इससे पूछताछ किया तो उसकी निशानदेही पर 19 मोबाइल, एक लैपटाप, एक फ्रीज, विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड के बरामद हुए। पुलिस ने जब पकड़े गए अम्मार अहमद की मोबाइल की जांच पड़ताल की तो उसमें लगभग 20 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड पेमेंट में लिंक मिले एवं डिलिवरी पते के रुप में विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों के पते पंजीकृत पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अम्मार ने बताया कि फ्लैस आफर सेल की मोबाईल अपने खाते के एटीएम व इण्टर नेट बैंकिग यपीआई के माध्यम से एवं कभी-कभी एचएसबी ग्रुप द्वारा प्रदान किये गये विभिन्न बैंको के वर्चुवल कार्ड नंबरों व ओटीपी द्वारा खरीददारी कर लेते हैं। अम्मार ने बताया कि इन मोबाईलों को बेचकर निर्देशानुसार एचएसबी ग्रुप के बताये गये खाते में रुपये डाल देते हैं। पुलिस अम्मार के बताने पर मिर्जाहादीपुरा मुहल्ला निवासी नीतीश गुप्ता की दुकान श्रेया मोबाईल पर पहुंची तो वहां नितीश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की उसके रजिस्टर और दुकान में उपलब्ध सामान का मिलान किया तो दुकानदार 15 विभिन्न मोबाइल कंपनियों के बिल नहीं दिखा सका। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों को एचएसबी नामक वाट्सअप ग्रुप है जो विभिन्न मोबाईल कंपनियों का आम जनता के लिये फ्लैश आफर सेल की मोबाइलों को धोखाधड़ी कर अपने ग्रुप के मेंम्बरों से भिन्न-भिन्न स्थानों का पता दिखाकर खरीद लेते हैं और इन मोबाइल को अपने खास दुकानदारों को बेचकर भारी लाभ कमाते हैं।

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि एचएसबी वाट्सअप ग्रुप से जुडे जालसाजों ने मध्यप्रदेश के बालाघाट कोतवाली में भी आनलाइन ठगी की है इस बारे में बालाघाट कोतवाली में पहले से मुुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed