फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Police Exam 2026 DM and SP conduct surprise inspections of exam centers monitoring via CCTV cameras

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

Mon, 08 Jun 2026 07:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 07:47 PM IST
सार

Mau News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन मऊ में डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। 

विज्ञापन
UP Police Exam 2026 DM and SP conduct surprise inspections of exam centers monitoring via CCTV cameras
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने परीक्षा के पहले दिन दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज, सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, घोसी स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज, जैश किसान इंटर कॉलेज, अमिला स्थित बाबा थानी दास इंटर कॉलेज सोनाडीह सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा परीक्षा के दौरान अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी में दिनदहाड़े लूटकांड: पिस्टल की बट से मुंशी का सिर फोड़ा, डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed