फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PWD clerk robbed of ₹1.5 lakh and gold chain after struck on head with pistol butt in chandauli

यूपी में दिनदहाड़े लूटकांड: पिस्टल की बट से मुंशी का सिर फोड़ा, डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश

Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

Chandauli News: पिस्टल की बट से मुंशी का सिर फोड़कर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। मुंशी के पास से डेढ़ लाख रुपये नकदी और सोने की चेन लूटकर बदमाश भाग गए। 

विज्ञापन
PWD clerk robbed of ₹1.5 lakh and gold chain after struck on head with pistol butt in chandauli
घायल मुंशी प्रदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नौगढ़-धनकुंवारी मार्ग पर सोमवार की दोपहर 12 बजे बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर फोड़कर मुंशी प्रदीप यादव से डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूट लिए। चार बाइक से आए पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और भाग गए। मुंशी सोमवार को पुलिया निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों की मजदूरी और पोकलेन में डीजल भराने के लिए नकदी लिया था। घायल मुंशी का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चंदौली के रामपुरवा जगदीश सराय निवासी प्रदीप कुमार यादव पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के मुंशी हैं। धनकुंवारी के महादेवा में पुलिया निर्माण के लिए मजदूरों को मजदूरी देने और पोकलेन में डीजल के लिए पैसा लेकर पहुंचे। सोमवार की दोपहर में चार बाइक पर पांच लोग पहुंचे और मुंशी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पिस्टल के बट से सिर पर घातक प्रहार किया, जिससे मुंशी का सिर फुट गया और वह वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश मुंशी के पास रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। सूचना पर चकरघट्टा की 112 पुलिस पहुंच गई और घायल मुंशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मुंशी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी में खाकी पर दाग: अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों पर टैंकर चालक को लात-घूसों से पीटने का आरोप

चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। रुपये और चेन छीनने का आरोप है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed