फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP election 2022 Dara Singh Chauhan Resigns maduban mau assembly socoal media reaction some have told opportunists

यूपी चुनाव 2022: दारा सिंह चौहान के इस्तीफे पर मचा घमासान, किसी ने विकास पुरुष तो किसी ने बताया अवसरवादी

Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के अगले ही दिन बुधवार को मऊ के मधुबन सीट से विधायक और वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया। इस सूचना के बाद जिले का सियासी तापमान गर्मा गया। 

विज्ञापन
UP election 2022 Dara Singh Chauhan Resigns maduban mau assembly socoal media reaction some have told opportunists
दारा सिंह चौहान का इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद मधुबन विधानसभा में बुधवार को चट्टी चौराहों से लेकर चाय की दुकानों पर चुनावी चर्चा का बाजार गर्म रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई।  

विज्ञापन


इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह गुड्डू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद दारा सिंह चौहान विकास में फिसड्डी रहे। क्षेत्र में विकास ना होने से उनके प्रति लोगों में नाराजगी है। पार्टी ने उन पर विश्वास करते हुए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया लेकिन उन्होंने उसके अनुरूप कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कौशल चौहान ने कहा कि चौहान वोट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बहरूपिया के दल बदलने से चौहान वोट भाजपा से इतर कहीं नहीं जाने वाला है। मधुबन विधानसभा ही नहीं पूरे पूर्वांचल के चौहान भाजपा के साथ हैं तथा पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हकारीपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय, फायर स्टेशन, मधुबन दुबारी परसिया मार्ग सहित अन्य विकास के कार्य किए हैं, वह जहां जाएंगे हम सब वही जाएंगे। मंत्री प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी बाबा ने कहा कि हम उनके साथ हैं वह जहां जाएंगे हम वहां जाएंगे।

आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं दारा सिंह चौहान

UP election 2022 Dara Singh Chauhan Resigns maduban mau assembly socoal media reaction some have told opportunists
अखिलेश यादव के साथ दारा सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया।
दारा सिंह चौहान ने 2017 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा का दामन थामा था। उस वक्त भाजपा ने उन्हें मधुबन से प्रत्याशी बनाया, फिर जीत के बाद मंत्री। लेकिन पांच साल बीतते-बीतते उन्होंने भाजपा को अलविदा कहते हुए इस्तीफा दे दिया। दारा सिंह चौहान अब मऊ की जगह आजमगढ़ की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
पढ़ेंः स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने साधा निशाना, बताया- लोभी और स्वार्थी
 

दारा सिंह चौहान पूर्वांचल में चौहान समाज के नेताओं में एक बड़ा नाम है। इसलिए हर पार्टी उन्हें अपने खेमे में लेने को आतुर रहती है। जिसको पूरा फायदा वह समय-समय पर उठाते रहते हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी में जाएंगे। वहीं सूत्रों  की माने तो दारा सिंह मऊ की जगह आजमगढ़ के किसी सीट से चुनाव लड़ेगे।

दारा सिंह चौहान का सियासी सफर

उन्होंने राजनीतिक जीवन से छात्र राजनीति से कदम रखा था। पहले कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी रहे, फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 1996 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 2000 में कार्यकाल पूरा होने पर पुन: 2000 से 2006 तक राज्यसभा में सपा का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद फिर पलटी मारी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें घोसी लोकसभा सीट से 2009 में चुनाव लड़ाया और पहली बार लोकसभा सदस्य बने। उन्हें लोकसभा में संसदीय दल का नेता भी बनाया गया। वर्ष 2014 में पुन: बसपा के टिकट पर लोकसभा के लिए मैदान में उतरे किंतु भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के हाथों हार गए।
पढ़ेंः भदोही विधायक की भाजपा से इस्तीफे की खबर झूठी, बोले- पार्टी के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित

UP election 2022 Dara Singh Chauhan Resigns maduban mau assembly socoal media reaction some have told opportunists
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर दारा सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

देश में चल रहे सियासी तापमान को भांप दारा सिंह चौहान वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। यहां भी उन्हें सम्मान मिला और पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 2017 के चुनाव में पार्टी ने मधुबन विधानसभा से टिकट दिया, जहां से 30 हजार से अधिक वोटों से जीत कर प्रदेश सरकार में मंत्री बने। इसके बाद सियासी मौसम को देख फिर चुनाव के पहले पलटी मार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed