फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Election 2022: news of Bhadohi MLA resignation from BJP is fake mla ravindra nath tripathi said every drop of blood dedicated to bjp

UP Election 2022: भदोही विधायक की भाजपा से इस्तीफे की खबर झूठी, बोले- पार्टी के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित

Wed, 12 Jan 2022 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

यूपी में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर ही योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी की भी भाजपा से इस्तीफा देने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
UP Election 2022: news of Bhadohi MLA resignation from BJP is fake mla ravindra nath tripathi said every drop of blood dedicated to bjp
भाजपा विधायक ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के इस्तीफे का पत्र मंगलवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। पत्र वायरल होने की जानकारी पाकर बुधवार को विधायक ने इसका खंडन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए उनके खून का एक-एक कतरा समर्पित है। उनके लैटरपैड का दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने जांच के लिए कोतवाली में तहरीर  दी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन


सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित आधा दर्जन विधायकों के इस्तीफा देने से मंगलवार को पूरे दिन प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी रही।  देर रात रविंद्रनाथ त्रिपाठी के लेटरपैड से इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे जिले की राजनीतिक गलियारें में सरगर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला तूल पकड़ने लगा तो विधायक ने पटेल नगर स्थित दिव्या लॉन में पत्रकारों से रूबरू होकर वायरल पत्र का खंडन किया। उन्होंने ने कहा कि किसी ने उनके लेटरपैउ का गलत इस्तेमाल किया। कहा कि वह भाजपा के आम कार्यकर्ता हैं। 1992 से दरी बिछाने का काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उधर कोतवाली थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed