फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 Swami Prasad Maurya resignation bjp MLA Surendra Singh said greedy and selfish

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने साधा निशाना, बताया- लोभी और स्वार्थी

Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

योगी कैबिनेट से स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से यूपी की सियासत गरमा गई है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री बनने के बावजूद उन्हें धन कमाने का अवसर नहीं मिला इसलिए वह नाराज थे।
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Swami Prasad Maurya resignation bjp MLA Surendra Singh said greedy and selfish
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को परिवारवादी बताया है। विधायक ने कहा कि लोभी व स्वार्थी प्रवृति का आदमी मोदी व योगी जैसे साधकों के साथ बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं।

विज्ञापन


भाजपा में मंत्री बनने के बावजूद उन्हें धन कमाने का अवसर नहीं मिला इसलिए वह नाराज थे। वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को एमपी, एमएलए बनाना चाह रहे थे जो भाजपा में संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दिया है। मौर्य परिवारवादी हैं इसलिए परिवारवादी पार्टी में चले गए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उनके जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। मैं पूरी गारंटी के साथ कहता हूं जो सम्मान उन्हें भाजपा में मिला था वह सम्मान उन्हें समाजवादी पार्टी में कभी नहीं मिल पाएगा। भगवान उन्हें सुबुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: भदोही विधायक की भाजपा से इस्तीफे की खबर झूठी, बोले- पार्टी के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed