फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: 2031 examiners will check 4.16 lakh answer sheets

यूपी बोर्ड : 4.16 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे 2031 परीक्षक

Thu, 13 Mar 2025 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 2031 examiners will check 4.16 lakh answer sheets
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड ने विषयवार परीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी है। 17 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार लाख 16 हजार 801 उत्तरपुस्तिकाएं आएंगी। इसके लिए 210 प्रधान परीक्षकों और 2031 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएवी इंटर काॅलेज में एक लाख दो हजार 391 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 46 टोलियां बनेगी। प्रत्येक टोली में 10 परीक्षक और एक-एक प्रधान परीक्षक रहेंगे। इसी तरह नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में एक लाख 29 हजार 57 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 67 टोलियां बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 प्रधान परीक्षक और 669 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 97 हजार 426 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 59 टोलियां बनाई जाएगी। प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।
तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 87 हजार 927 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 38 टोली बनाई जाएंगी। प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। वहीं बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेजी से चल रही है।

विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। दो पर हाईस्कूल और दो पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
तालीमुद्दीन इंटर कालेज और डीएवी काॅलेज पर इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक होगा। कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। 17 मार्च को ड्यूटी पर लगे परीक्षकों को अपने-अपने केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। 18 मार्च को परीक्षकों ट्रेनिंग दी जाएगी। 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed