{"_id":"621e3499fb926854282d9d7b","slug":"up-assembly-election-2022-omprakash-rajbhar-said-yogi-s-bulldozer-runs-only-on-dalits-and-backward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर बोले: पिछड़े, दलितों पर ही चलता है योगी का बुलडोजर, वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर बोले: पिछड़े, दलितों पर ही चलता है योगी का बुलडोजर, वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही
Tue, 01 Mar 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:28 PM IST
सार
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं।
विज्ञापन
मऊ में ओमप्रकाश राजभर की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि 10 मार्च को गाना बजेगा मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। भाजपा का मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ में खाता नहीं खुलेगा। वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही है। योगी बाबा का बुलडोजर मुसलमान, पिछड़े तथा दलितों पर ही चलता है।
विज्ञापन
मऊ के इंदारा में जनसभा में ओमप्रकाश ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं। मुख्तार अंसारी जीतेंगे तो ओमप्रकाश राजभर का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कहा कि हम चुनाव तो उसी दिन जीत गए थे, जिस दिन हलधरपुर में मीटिंग हुई थी। ओमप्रकाश ने सरकार बनने पर घरेलू बिजली बिल माफ करने, मुफ्त इलाज, सरकारी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई और नौकरियों की भर्ती निकालने का वादा किया।