{"_id":"5ae756a34f1c1bea118b46ae","slug":"untrained-drivers-due-to-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों की वजह बन रहे अप्रशिक्षित वाहन चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों की वजह बन रहे अप्रशिक्षित वाहन चालक
mau
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नगर में कुछ इस प्रकार से सुरक्षा को ताक पर रखकर वाहन चला रहे नाबालिग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित सफर के लिए बने यातायात नियमों बनाए गए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इन नियमों का पालन न होने से सड़क हादसों में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है। इसके लिए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले तो जिम्मेदार हैं। अधिकांश सड़क हादसों की वजह अप्रिशिक्षित वाहन चालक हैं। हालत यह है कि जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित अधिकांश डग्गामार वाहनों को की स्टेयरिंग अप्रशिक्षित चालकों के हाथों में है।
जिले में पिछले एक साल में कुल 1268 हादसे हुए, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 1813 लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओ में घायल हुए। इन सड़क दुर्घटनाएं 75 फीसद चालकों की गलती से हुए। जहां नियमों को ताक पर रख अप्रिक्षित वाहन चालकों द्वारा पीछे ओवरटेक करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, वाहनों में जरूरत से अधिक भीड़ होना, गति से अधिक तेज गाड़ी चलाना, सीट-बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग न करने के मामले सामने आए।
जिले में दो हजार सवारी वाहन आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है, लेकिन मानक को दरकिनार कर कई रूटों पर खटारा वाहनों चल रहे हैं। अधिकांश वाहन तो महानगरों से रिजेक्ट किए गए हैं। इन्हें जिले में चलाने की मानों छूट मिली हुई है। यात्रियों का कहना है कि इनका हार्न छोड़कर बाकी सब कुछ बजता रहता है। टूटे शीशे, जर्जर बाडी और गेट के चलते आए दिन यात्री घायल हो रहे। एआरटीओ कहकशां खातून का कहना है कि समय समय पर अभियान चलाकर अप्रशिक्षत चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।