{"_id":"6a9da59bada3c3da9e0cd0b5","slug":"schools-will-now-be-evaluated-on-environmental-conservation-alongside-cleanliness-mau-news-c-295-1-svns1028-151526-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अब स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी परखे जाएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अब स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी परखे जाएंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब केवल साफ-सफाई के आधार पर ही किसी स्कूल को बेहतर नहीं माना जाएगा। स्कूल की स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की स्वच्छ आदतें भी उसकी रेटिंग का आधार बनेंगी।
शासन ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2026-27 की प्रक्रिया शुरू करते हुए जिले के सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में कुल 2976 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें तीन लाख 65 हजार 868 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एसएचवीआर के तहत विद्यालयों की व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का विभिन्न स्तरों पर आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए विद्यालय संचालकों को एसएचवीआर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद विभिन्न चरणों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को आधिकारिक मान्यता, अनुदान और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।