{"_id":"6a9da5e0f5452187a809c2b2","slug":"rr-academy-defeated-perfect-club-by-39-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-151568-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरआर एकेडमी ने परफेक्ट क्लब को 39 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरआर एकेडमी ने परफेक्ट क्लब को 39 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के भीटी स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के भीटी स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को 30-30 ओवरों का मुकाबला खेला गया। इसमें आरआर क्रिकेट एकेडमी, मऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट क्रिकेट क्लब को 39 रन से हरा दिया। आरआर क्रिकेट एकेडमी के पवन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर आरआर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 289 रन बनाए। पवन ने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आरव सिंह ने 17, कुलदीप ने 31 और प्रांजल ने 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। परफेक्ट क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य और विपिन ने तीन-तीन विकेट लिए। आयुष, वैभव और ज्ञानेश को दो-दो, जबकि अश्वनी को एक विकेट मिला।
290 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी रही। पीयूष ने 69 और रिशु ने 45 रन बनाए। इसके बाद पीयूष ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 250 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इस तरह आरआर क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 39 रन से अपने नाम कर लिया। आरआर क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनंत और राज ने तीन-तीन विकेट लिए। आदर्श को एक, जबकि फरहान और मोहम्मद को एक-एक विकेट मिला। शानदार 57 रन की पारी खेलने वाले पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण चौरसिया ने निभाई। अंपायर की भूमिका पवन और अमरीश ने निभाई।