फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unknown youth dies after being hit by a train

अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies after being hit by a train
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तमसा नदी के पुल पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एक युवक के दादर एक्सप्रेस से कटने की सूचना मिली। थोड़ी ही देर में वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर रेलवे पुलिस के एसआई वीरेंद्र प्रताप, कांस्टेबल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक काले रंग का हाफ पैंट और सफेद रंग की बनियान पहने हुआ था। मौके पर जुटी भीड़ ने युवक के आसपास के होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed