फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   univercity exam

पूविवि परीक्षा शुरू, कंट्रोल रुम से नहीं जुड़ सके परीक्षा केंद्र

Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
univercity exam
नगर रे डीसीएके पीजी कालेज में पूर्वांचल विश्व विद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की उर्दू की परीक्षा म? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कालेजों के स्नातक, स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षा मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहले दिन स्नातक प्रथम वर्ष संस्कृत, बीए द्वितीय वर्ष उर्दू की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय को क्लाउड आईडी न उपलब्ध कराए जाने से परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रुम से नहीं जोड़ा जा सका था। डीसीएसके पीजी कालेज में 181 के सापेक्ष 177 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिले में पूूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 डिग्री कालेज हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पर आनलाइन नजर रखने के लिए समस्त परीक्षा केंद्रों को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही जोड़ा जाना था, लेकिन विश्वविद्यालय से परीक्षा केंद्रों का क्लाउड आईडी न मिल पाने से मंगलवार की अपराह्न तक क्षेत्रीयउच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नहीं जोड़ा जा सका था। पहले दिन स्नातक प्रथम वर्ष संस्कृत, बीए द्वितीय वर्ष उर्दू की परीक्षा हुई। डीसीएसके पीजी कालेज में 181 के सापेक्ष 177 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा केंद्र भेजा गया। इस बाबत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञानप्रकाश वर्मा का कहना है कि क्लाउड आईडी न मिलने सहित अन्य तकनीकी समस्या के चलते परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रुम से नहीं जोड़ा सका। प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed