फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled truck hit Shikshamitra, died during treatment

Mau News: बेकाबू ट्रक ने शिक्षा मित्र को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Aug 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hit Shikshamitra, died during treatment
थाना क्षेत्र के पुलिस बूथ के सामने रविवार की देर शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट ब्लॉक के कादीपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र मीना चौहान रविवार को रिश्तेदार के साथ बाइक से दोहरीघाट बाजार आ रही थी। अभी वह दोहरीघाट पुलिस बूथ के समीप पहुंचे थे कि बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गिरी, जिससे वह घायल हो गई थी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था, लेकिन उसे आजमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका उपचार के दौरान रविवार को देर रात को मौत हो गई। मीना चौहान के पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। पति के मौत के बाद उस पर ही अपने तीन पुत्र वेद प्रकाश 18, देव प्रकाश 12, ज्ञान प्रकाश 9 और पुत्री सबसे बड़ी मनुराधा 20 के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed