फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable tractor crushed the child, death

Mau News: बालक को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Thu, 02 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor crushed the child, death
हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद में बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे बालक को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पीटा कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बालक की मौत पर गांव में मातम रहा और परिजन बिलखते रहे। बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के पलीगढ़ा कला गांव निवासी अतुल उर्फ प्रिंस 12 पुत्र अमरीश गौतम अपने ननिहाल हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी चंद्रभान के यहां रहता था। बुधवार की सुबह 10 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उधर से तेज रफ्तार से गुजरा रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर केकाबू हो गया और खेल रहे अतुल को अपनी जद में ले लिया। पहिए के नीचे आकर मासूम कुचल गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही परिजन चीखते-चिल्लाते मौके पर दौड़ पड़े। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने दबोच लिया और पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर एसओ हलधरपुर गंगासागर मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुुंचे और जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed