{"_id":"6afa03ca637e6af39c087cd7","slug":"a-miscreant-who-came-to-buy-cigarettes-snatched-a-gold-locket-from-a-womans-neck-mau-news-c-295-1-mau1002-155113-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सिगरेट लेने आए बदमाश ने महिला के गले से छीना सोने का लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सिगरेट लेने आए बदमाश ने महिला के गले से छीना सोने का लॉकेट
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायखंलसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला चट्टी स्थित दुकान पर दिनदहाड़े झपट्टामारी का मामला सामने आया है। बदमाश ने सिगरेट खरीदने के बहाने महिला दुकानदार के गले से सोने की लॉकेट छीना और साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। झुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार झुन्नी देवी ने बताा कि वो गुमटी में परचून की दुकान चलाती हैं। 13 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी दुकान पर अकेली मौजूद थीं।
इसी दौरान का युवक मुंह पर लाल गमछा बांधकर दुकान पर पहुंचा। उसने पहले दो सिगरेट मांगी और भुगतान के लिए 200 रुपये का नोट दिया। सिगरेट के पैसे काटकर बाकी के रुपये वापस कर दिए। इसके बाद युवक ने दोबारा 20 रुपये का नोट देकर फिर से दो सिगरेट की मांग की।
जैसे ही झुन्नी देवी ने उसे सिगरेट बढ़ाई, उसने उनके गले में पड़े सोने की लॉकेट खींचकर भाग गया। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते बदमाश कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा और उसकी बाइक पर बैठकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद